इटावा

चलती ट्रेन से गिरा युवक गंभीर रूप घायल जसवंत नगर में हादसा सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

चलती ट्रेन से गिरा युवक गंभीर रूप घायल जसवंत नगर में हादसा सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

इटावा शिवराज सिंह राजपूत: जसवंत नगर मंगलवार देर शाम दिल्ली हावड़ा मार्ग पर एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया यह घटना क्रम भारद्धाजपुर के सामने डाउन लाइन के खम्मा नंबर 1177 / 25 के पास हुई है जसवंतनगर के ग्राम महिलाए निवासी संजय 40 वर्ष पुत्र मुंशीलाल अलीगढ़ से कानपुर जा रही फास्ट पैसेंजर ट्रेन में सवार थे वह शिकोहाबाद से सवार होकर अपने घर आ रहे थे ट्रेन में यात्री अधिक होने के कारण वह दरवाजे पर बैठे थे ट्रेन के झटके से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक नीचे गिर गए हादसे की सूचना पर मौके पर खेतों में मौजूद स्थानी लोगों ने पुलिस को सूचना दी मिलते ही दरबार चौकी इंचार्ज चरन सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घायल संजय को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंत नगर ले गए जहां चिकित्सकों ने संजय को प्राथमिक उपचार दिया उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने आगे के इलाज के लिए सफाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button