इटावा

ओवरलोड खनन वाहनों पर नहीं लग पा रही लगाम, जिला प्रशासन नाकाम!

ओवरलोड खनन वाहनों पर नहीं लग पा रही लगाम, जिला प्रशासन नाकाम!

 

प्रशासनिक सख्ती के बावजूद जारी अवैध संचालन, प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में चल रहा खेल

 

विशाल समाचार संवाददाता, इटावा।

जिले में प्रशासनिक सख्ती और शासन के निर्देशों के बावजूद ओवरलोड खनन वाहनों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में रात के अंधेरे में अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों को पास कराया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, यह संकेत स्पष्ट हैं कि खनन कार्य में बड़े स्तर पर “गांठ जोड़” सक्रिय है, जिसके चलते प्रशासनिक कार्रवाई प्रभावी नहीं हो पा रही है। जबकि योगी सरकार ने पहले ही यह स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार का माफिया तंत्र—चाहे खनन माफिया हो या अन्य—बख्शा नहीं जाएगा।

 

इसके बावजूद भी जिले में ऐसे अवैध कार्यों का खुलेआम जारी रहना प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। जनता की अपेक्षा है कि जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला इस पूरे प्रकरण की गहन जांच करवाएं और उन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करें जो वर्षों से ट्रक पास कराने और ओवरलोड खनन का खेल चला रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button