इटावा

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, स्वच्छता, गौशालाओं और मनरेगा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, स्वच्छता, गौशालाओं और मनरेगा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, गौशाला प्रबंधन, पीएम सूर्य घर, आईजीआरएस, डीसीएनआरएलएम, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, सांसद निधि, अन्नपूर्णा योजना और डिजिटल लाइब्रेरी सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन राशन दुकानों का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए और मनरेगा के तहत अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई और नालियों से दूषित पानी की निकासी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने एडीओ पंचायत को कहा कि गांवों की सड़कों और नालों की मरम्मत कराई जाए ताकि बच्चों को स्कूल जाते समय गंदे पानी से होकर न गुजरना पड़े। साथ ही ब्लॉक स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाने और उसकी साप्ताहिक समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

 

गौशालाओं की व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गौशालाओं में साफ-सफाई, हरे चारे की उपलब्धता, स्वच्छ पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक गौशाला में चारा काटने की मशीन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि छुट्टा गौवंश को पकड़कर नजदीकी गौशालाओं में भिजवाया जाए और कुपोषित गौवंशों का समय से उपचार कराया जाए।

 

उन्होंने यह भी बताया कि जिले में 5 पशु एम्बुलेंस उपलब्ध हैं — जिनमें 3 आपातकालीन सेवा में और 2 कैंप के दौरान संचालित की जाती हैं। पशु उपचार के लिए 1962 पर कॉल करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण हेतु ग्राम पंचायतों का चयन किया जाए और वहां के लोगों को प्रशिक्षण देकर कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवनों और अंत्येष्टि स्थलों का कार्य नवंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने दिव्यांगजन अधिकारी को सांसद निधि के अंतर्गत सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने के भी निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, उपजिलाधिकारी न्यायिक राकेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button