कलेक्टर आज करेंगी टीएल पत्रों की समीक्षा
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्ट्रेट सभागार में 3 नवम्बर को सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल टीएल पत्रों के निराकरण की समीक्षा करेंगी। बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों, खाद तथा बीज के वितरण एवं सड़कों के सुधार की भी समीक्षा की जाएगी।


