रीवा

सीएम हेल्पालइन प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करें – कलेक्टर

सीएम हेल्पालइन प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करें – कलेक्टर

 

रीवा विशाल समाचार: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करें। समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरण तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। इसके लिए खण्ड स्तर पर शिविर आयोजित करें। अक्टूबर माह में दर्ज प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। कोई भी विभाग रैंकिंग में सी और डी श्रेणी में न रहे। ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, पीएचई, श्रम विभाग, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दे।

कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आई जीओटी एप के माध्यम से प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लें। कार्यालय प्रमुख प्रशिक्षित अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी प्रस्तुत करें। कार्यपालन यंत्री रीवा-डभौरा प्रस्तावित सड़क के भू अर्जन से जुड़े प्रकरणों को निराकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू कराएं। रीवा में इस माह संभागीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। स्वरोजगार और रोजगार से जुड़े विभाग तथा बैंकर्स स्वीकृत प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत करें। जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करें तथा अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करें। आगामी 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती कोल भवन परिसर में मनाई जाएगी। कोल भवन का निर्माण पूरा कराकर इसमें समारोह के लिए आवश्यक प्रबंध करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिला आपूर्ति अधिकारी धान उपार्जन के संबंध में आवश्यक प्रबंध करें। खरीदी केन्द्र निर्धारित करके उनमें किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं, धान के भण्डारण तथा परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। खाद्य सुरक्षा योजना से जिन पात्र व्यक्तियों को नवीन पात्रता पर्ची जारी हुई है उनका दो दिवस में ई केवायसी कराकर खाद्यान्न का वितरण कराएं। बैठक में कलेक्टर ने सड़कों के सुधार, सीएम मॉनिट तथा सीएस मॉनिट के पत्रों पर तत्काल कार्यवाही एवं रोजगार मेले की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर आरके सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर जीपी अग्रवाल तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button