रीवा

मऊगंज जिले में 1070.9 टन यूरिया और 317.8 टन डीएपी खाद है उपलब्ध  

मऊगंज जिले में 1070.9 टन यूरिया और 317.8 टन डीएपी खाद है उपलब्ध

 

मऊगंज विशाल समाचार. आगामी फसल की बुवाई के लिए किसानों को समुचित खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सहकारी समितियों डबल लॉक सेंटर तथा निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि मऊगंज जिले में 3 नवम्बर की स्थिति में कुल 1070.9 टन यूरिया तथा 317.8 टन डीएपी खाद उपलब्ध है। इसके साथ-साथ 830.2 टन एनपीके, 18.4 टन म्यूरेट ऑफ पोटाश तथा 1272.4 टन सिंगल सुपर फास्फेट उपलब्ध है।

 

उप संचालक ने बताया कि किसानों को सहकारी समितियों, डबल लॉक सेंटर तथा निजी विक्रेताओं के माध्यम से लगातार खाद का वितरण किया जा रहा है। अब तक किसानों को कुल 2188 टन यूरिया, 976 टन डीएपी, 1184.4 टन एनपीके, 5.65 टन म्यूरेट ऑफ पोटाश तथा 228.25 टन सिंगल सुपर फास्फेट का वितरण किया जा चुका है। किसान अपनी आगामी एक सप्ताह की जरूरत के लिए खाद का उठाव करें। डीएपी खाद यदि प्राप्त नहीं होती है तो सिंगल सुपर फास्फेट और यूरिया की निर्धारित मात्रा से भी इसकी पूर्ति की जा सकती

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button