रीवारिपोर्ट

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 7 नवम्बर को सुबह 11 बजे वन्दे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पद्मधर पार्क में आयोजित होगा। उप मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में भगवत गीता में जीवन बोध कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। तदुपरांत दोपहर 12.30 बजे अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शंभूनाथ शुक्ल सभागार में विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के 17वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button