बीएलओ निलंबित
मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने मतदान केन्द्र क्रमांक 185 मुदरिया चौबान में पदस्थ बीएलओ शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुदरिया चौबान रमेश साकेत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बीएलओ निर्वाचन संबंधी कार्य में कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं हुए थे। निर्वाचन कार्य में बरती गई लापरवाही व अनुशासनहीनता के कारण बीएलओ को निलंबित कर निलंबन अवधि में मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय मऊगंज नियत किया गया है।
