पुणे गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास मंडल की घरों की लॉटरी हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक बढ़ाई गई
पुणे, विशाल समाचार
पुणे गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास मंडल की विभिन्न योजनाओं के लिए 11 सितंबर 2025 को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित थी, जिसे बाद में 21 नवंबर 2025 तक बढ़ाया गया था।
हालांकि नागरिकों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों को पूरा करने तथा अन्य कारणों से आवेदन की अवधि बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी।
नागरिकों की इस मांग एवं लॉटरी प्रक्रिया के प्रति मिल रहे उत्साहपूर्ण प्रतिसाद को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तक और बढ़ा दी गई है।
अन्य सभी शर्तें एवं प्रावधान 11 सितंबर 2025 को प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार ही लागू रहेंगे, यह जानकारी म्हाडा के मुख्य अधिकारी राहुल साकोरे ने अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।


