पूणे

इंडसर्च द्वारा 12वीं आंतरमहाविद्यालयीन संशोधन प्रबंध प्रतियोगिता संपन्न

इंडसर्च द्वारा 12वीं आंतरमहाविद्यालयीन संशोधन प्रबंध प्रतियोगिता संपन्न

 

पुणे, विशाल समाचार: इंडसर्च के प्रोफेसर प्रमोद पारखी सेंटर फॉर बँकिंग, फायनान्स अँड इन्श्युरन्स द्वारा 12वीं आंतरमहाविद्यालयीन संशोधन प्रबंध प्रतियोगिता (इंटर कॉलेजिएट रिसर्च पेपर कॉम्पिटिशन) आयोजित की गई थी. टेरिफ वर्सेस फ्री ट्रेड : विच विल स्ट्रेंथन द ग्लोबल इकॉनॉमी ? यह इस प्रतियोगिता की संकल्पना थी. यह प्रतियोगिता इंडसर्च के बावधन कॅम्पस में सम्पन्न हुई. इस प्रतियोगिता का उदघाटन विलो इंडिया के चीफ सेल्स ऑफिसर डॉ. रवींद्र उटगीकर के हाथों किया गया. इस दौरान इंडसर्च के सरसंचालक डॉ.अशोक जोशी, संचालिका डॉ.अपर्णा टेंबुलकर, युजी प्रोग्रॅम की डीन व इंटरनॅशनल रिलेशन्स प्रमुख डॉ.सुनिता जोशी,आयोजन समिती की अध्यक्ष प्रा.डॉ. रुपाली गुप्ते और मंदार पारखी आदी मान्यवर उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के साथ अन्य राज्य के छात्रों ने सहभाग लिया था. इस प्रतियोगिता में 8 कॉलेजेस के 26 छात्रों ने सहभाग लिया था. कुल 11 संशोधन प्रबंध पेश किए गए. डॉ. रुपाली गुप्ते ने प्रतियोगिता की संकल्पना के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गई.

इस प्रतियोगिता में आयबीएस पुणे के कीर्ती मोटवानी व हितेश मोटवानी यह प्रथम क्रमांक के विजेता बने. नाशिक के जे.डी.सी. बिटको इन्स्टिट्यूट ऑफ मॅनेजमेंट स्टडीज अँड रिसर्च के स्वानंद पारखी व योगेश अहिरे ने दुसरे पारितोषिक और तृतीय पारितोषिक इंडसर्च पुणे के अभिषक शेठ व पार्थ गुप्ता इनको मिला।

प्रा. तुषार हळबे और डॉ. विकास पेशवे इन्होंने इस प्रतियोगिता में परीक्षक की भूमिका निभाई.

कार्यक्रम का सूत्रसंचालन एमबीए के द्वितीय वर्ष के रश्मिन वीरकर और सायली मगदूम इन्होने किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button