इटावा

कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता: जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, गौशाला प्रबंधन, पीएम सूर्य घर योजना, आईजीआरएस, डीसीएनआरएलएम, सांसद निधि, अन्नपूर्णा योजना व डिजिटल लाइब्रेरी सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

 

डीएम ने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन राशन की दुकानों, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन का कार्य समय से पूरा कराया जाए। ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था, प्लास्टिक प्रबंधन और नदी किनारे फिल्टर चैंबर निर्माण पर विशेष जोर दिया।

 

गौशालाओं पर सख्ती दिखाते हुए उन्होंने हरे चारे की स्थायी व्यवस्था, चारा काटने की मशीन, स्वच्छ पानी, छाया और अलाव की अनिवार्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में शामिल कर टैगिंग तत्काल कराने को कहा।

 

डीएम ने मनरेगा जॉब कार्ड फीडिंग, स्वयं सहायता समूहों को स्टार्टअप कॉस्ट निर्गत करने, बीसी सखी की 160 नई पोस्ट निकालने और महिलाओं को अटल पेंशन योजना का लाभ दिलाने पर भी बल दिया।

 

बैठक में सीडीओ अजय कुमार गौतम समेत संबंधित विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button