महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य गोरक्ष लोखंडे 25 व 26 नवंबर को पुणे दौरे पर
पुणे, ( मोहन तोमर) महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य (संसदीय दर्जा) गोरक्ष लोखंडे 25 व 26 नवंबर 2025 को दो दिवसीय पुणे दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठकों में शामिल होकर योजनाओं एवं निधि के उपयोग की स्थिति की तपासणी करेंगे।
25 नवंबर का कार्यक्रम —
सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में जिलाधिकारी के साथ संविधान-5 निधि संबंधी समीक्षा बैठक।
दोपहर 12 बजे शासकीय विश्रामगृह, पुणे में निर्धारित मामलों की सुनवाई।
दोपहर 3 बजे जिला परिषद हॉल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद पुणे के साथ बैठक। इस बैठक में जिला परिषद को प्राप्त कुल राजस्व के 5% निधि का उपयोग, स्थापना खर्च, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर हुए व्यय, पिछले 5 वर्षों के कार्यों की समीक्षा तथा अनुसूचित जाति को मिलने वाले निधि संबंधी आकलन किया जाएगा।
दोपहर 4 बजे शासकीय विश्रामगृह में मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग पुणे के साथ समीक्षा बैठक।
दोपहर 4:30 बजे शासकीय विश्रामगृह में जिला क्रीड़ा अधिकारी के साथ बैठक।
शाम 5 बजे शासकीय विश्रामगृह में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला परिषद के साथ सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न योजनाओं पर समीक्षा बैठक।
शाम 5:30 बजे महिला व बालकल्याण अधिकारी, जिला परिषद पुणे के साथ बैठक व वहीं रात्रि विश्राम।
26 नवंबर का कार्यक्रम —
सुबह 11 बजे गोरक्ष लोखंडे त्रिरत्न लॉन, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा के समीप, दापोडी में टीबीएमएसजी (TBMSG) संस्था द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहकर मार्गदर्शन देंगे।

