पूणे

पारदर्शी लेन-देन, विश्वसनीय और ग्राहक-केंद्रित सेवाएं हमारी प्राथमिकता

पारदर्शी लेन-देन, विश्वसनीय और ग्राहक-केंद्रित सेवाएं हमारी प्राथमिकता

उदयन माने का भरोसा; दी प्रोफेशनल रिअल्टर्स ऑफ पुणे वेलफ़ेयर असोसिएशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का सत्कार

 

दी प्रोफेशनल रिअल्टर्स ऑफ पुणे (प्रॉप) वेलफ़ेयर असोसिएशन के अध्यक्ष बने उदयन माने, सचिव बने मनीष दीडमिसे

 

पुणे: रिअल एस्टेट क्षेत्र में व्यावसायिकता, पारदर्शिता और ग्राहकहिताला प्राधान्य देणारी दी प्रोफेशनल रिअल्टर्स ऑफ पुणे (प्रॉप) वेलफ़ेयर असोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हाल ही में किया गया। 2025–27 के कार्यकाल के लिए उदयन माने अध्यक्ष चुने गए हैं। इनके साथ तनुज नगरानी और नीरज सिंह उपाध्यक्ष, मनीष दीडमिसे सचिव और मुरली रमणी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पारदर्शी व्यवहार, जागरूक ग्राहक और प्रशिक्षित रिअल एस्टेट सलाहकारों के माध्यम से भरोसेमंद व्यावसायिक वातावरण तैयार करना, हमारा मुख्य उद्देश्य है, ऐसा उदयन माने ने कहा.

 

नई कार्यकारिणी में निदेशक के रूप में एड. महेश यादव (प्रॉप ग्रोथ), दिनेश राठी (ट्रेनिंग एवं मेंटरशिप सर्कल्स), विक्रम मलिक (बिज़नेस एक्सचेंज एवं क्रॉस सेल), सारंग मद्रेवार (खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां), रविंद्र यादव (डिजिटल, पीआर एवं मीडिया) तथा प्रीत कोहली (इवेंट्स, एंगेजमेंट एवं नेटवर्किंग) को मनोनीत किया गया है। गतवर्ष के अध्यक्ष दर्शन चावला, संस्थापक अध्यक्ष किशन मिलानी व खालिद मेनन सलाहकार मंडल में शामिल रहेंगे, जबकि एनएआर इंडिया के चेयरमैन रवी वर्मा संगठन को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

उदयन माने ने कहा, “प्रॉप पुणे और पिंपरी–चिंचवड़ क्षेत्र के रिअल एस्टेट पेशेवरों का प्रतिनिधित्व करती है और नॅशनल एसोसिएशन ऑफ रियाल्टर्स–इंडिया से जुड़ी है। पुणे तेजी से विकसित हो रहा निर्माण क्षेत्र है, ऐसे में प्रमाणित सदस्यों की डायरेक्टरी, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं ग्राहक जागरूकता सत्रों के जरिए खरीद–फरोख्त प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। इससे डेवलपर्स, विधि विशेषज्ञ और नियामक निकायों के बीच समन्वय और मजबूत होगा।”

 

उन्होंने आगे बताया कि प्रॉप के सभी सदस्य रेरा पंजीकृत हैं और रेरा परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, जिससे वे विभिन्न शहरों में गुणात्मक रियल एस्टेट सेवाएं देने में सक्षम हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नियमित प्रशिक्षण से सदस्यों को वैश्विक श्रेष्ठ प्रथाओं की जानकारी मिलती है। “नरडेको और क्रेडाई के साथ हमारी द्विपक्षीय संबद्धता उद्योग के समन्वय एवं नीतिगत संवाद को और मजबूत करती है,” माने ने कहा।

 

पूर्व अध्यक्ष दर्शन चावला ने बताया कि प्रॉप का स्वयं का प्रशिक्षण केंद्र है और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिअल एस्टेट (IIRE) के माध्यम से विशेष कौशल-विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ग्राहकों की शिकायतों के समयबद्ध और व्यवस्थित समाधान के लिए प्रॉप ने एक स्वतंत्र शिकायत निवारण तंत्र विकसित किया है,” ऐसा चावला ने कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button