दिल्ली

सीरीज़ बाय मैरियट ने भारत के प्रमुख शहरों में 26 उद्घाटन के साथ अपने ग्‍लोबल डेब्‍यू का जश्‍न मनाया 

सीरीज़ बाय मैरियट ने भारत के प्रमुख शहरों में 26 उद्घाटन के साथ अपने ग्‍लोबल डेब्‍यू का जश्‍न मनाया 

 

नई दिल्ली, भारत – मैरियट इंटरनेशनल, इंक. ने भारत में द फर्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, सीरीज़ बाय मैरियट के लॉन्च के साथ सीरीज़ बाय मैरियट के वैश्विक डेब्यू की घोषणा की है। यह नया कलेक्शन ब्रांड मैरियट बोनवॉय के 30 से अधिक शानदार होटल ब्रांड्स के वैश्विक पोर्टफोलियो का हिस्सा है। यह ब्रांड स्थानीय विशेषताओं का जश्न मनाता है, साथ ही मैरियट के भरोसेमंद वैश्विक मानकों को लगातार प्रदान करता है। पहले चरण में भारत के प्रमुख स्थानों पर 26 होटल खुलेंगे, जिससे मैरियट के पोर्टफोलियो में 1900 से अधिक कमरे जुड़ेंगे और ब्रांड के वैश्विक विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगे।

सीरीज़ बाय मैरियट एक क्षेत्रीय रूप से निर्मित और वैश्विक रूप से जुड़ा कलेक्शन ब्रांड है, जो स्थानीय रूप से मान्यता प्राप्त होटल समूहों को मैरियट बोनवॉय के पोर्टफोलियो में लेकर आता है। यह ब्रांड ‘ग्लोबल डोमेस्टिक’ यात्रियों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो बुनियादी सुविधाओं को अच्छे से प्रदान करता है – लोगों को यहां आरामदायक कमरे, विश्वसनीय सेवा, और प्रत्येक डेस्टिनेशन की विशेषताओं को दर्शाने वाले स्थानीय अनुभव मिलते हैं।

द फर्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, सीरीज़ बाय मैरियट, ब्रांड की वैश्विक स्तर पर खुलने वाली पहली संपत्तियां हैं, जो स्थिरता और क्षेत्रीय आकर्षण में निहित पर्यावरण-अनुकूल होटलों का संग्रह प्रदर्शित करती हैं। व्यस्त व्यापार केंद्रों से लेकर शांत अवकाश स्थलों तक, प्रत्येक संपत्ति हर अतिथि के यात्रा उद्देश्य को पूरा करने के लिए तैयार की गई है – चाहे वह सौदा पक्का करना हो, प्रियजनों से जुड़ना हो, या बस एक पल रुकना हो।

किरण एंडिकोट, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, साउथ एशिया, मैरियट इंटरनेशनल ने कहा, हम द फर्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साथ मिलकर भारत में सीरीज़ बाय मैरियट लॉन्च करने के लिए बहुत खुश हैं। भारत का घरेलू यात्रा बाजार शानदार है और यहां सस्ती, भरोसेमंद रहने की जगहों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसलिए यह ब्रांड के लिए बिल्कुल सही लॉन्‍चपैड है। सीरीज़ बाय मैरियट स्थानीय कहानियों का जश्न मनाता है, साथ ही मैरियट की तरह भरोसेमंद सेवा और देखभाल देता है। ये 26 नए होटल एक बड़े प्लान की शुरुआत हैं, जिसमें आगामी साल में 100 से ज्यादा लॉन्च होंगे।’’

पहले चरण का उद्घाटन – नवंबर 2025

द फर्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, सीरीज़ बाय मैरियट के तहत पहले चरण के उद्घाटन में 23 शहरों में 26 संपत्तियों में 1900 से अधिक कमरे जोड़े जाएंगे, जिनमें शामिल हैं :

द फर्न रेसिडेंसी अहमदाबाद, सुभाष ब्रिज, सीरीज़ बाय मैरियट – अहमदाबाद (69 कमरे)

द फर्न रेसिडेंसी बेंगलुरू, सेशाद्रिपुरम, सीरीज़ बाय मैरियट – बेंगलुरू (79 कमरे)

द फर्न रेसिडेंसी भिवंडी-पिंपलास, सीरीज़ बाय मैरियट – भिवंडी (79 कमरे)

द फर्न रेसिडेंसी बोधगया, सीरीज़ बाय मैरियट – बोधगया (63 कमरे)

द फर्न सीसाइड लग्‍जुरियस टेंट रिसॉर्ट दमन, सीरीज़ बाय मैरियट – दमन (31 कमरे)

द फर्न समाली रिसॉर्ट दापोली, सीरीज़ बाय मैरियट – दापोली (38 कमरे)

द फर्न सूर्या रिसॉर्ट धरमपुर, कसौली हिल्‍स, सीरीज़ बाय मैरियट – धरमपुर (41 कमरे)

द फर्न सरदार सरोवर रिसॉर्ट एकता नगर, सीरीज़ बाय मैरियट – एकता नगर (169 कमरे)

द फर्न रेसिडेंसी गांधीनगर, सीरीज़ बाय मैरियट – गांधीनगर (75 कमरे)

द फर्न हैवेन ऑन द हिल्‍स हटगड़-सापूतारा, सीरीज़ बाय मैरियट – हटगड़ (68 कमरे)

द फर्न जयपुर, सीरीज़ बाय मैरियट – जयपुर (85 कमरे)

भानु द फर्न फॉरेस्ट रिसॉर्ट एंड स्पा जांभुघोड़ा, सीरीज़ बाय मैरियट – जांभुघोड़ा (91 कमरे)

द फर्न रेसिडेंसी जामनगर, सीरीज़ बाय मैरियट – जामनगर (49 कमरे)

देबू’स द फर्न रिसॉर्ट एंड स्पा जिम कॉर्बेट, सीरीज़ बाय मैरियट – जिम कॉर्बेट (81 कमरे)

द फर्न कोच्चि, सीरीज़ बाय मैरियट – कोच्चि (92 कमरे)

द फर्न कोल्हापुर, सीरीज़ बाय मैरियट – कोल्हापुर (93 कमरे)

द फर्न मुंबई, गोरेगांव, सीरीज़ बाय मैरियट – मुंबई (94 कमरे)

द फर्न रेसिडेंसी मुंबई, मीरा रोड, सीरीज़ बाय मैरियट – मुंबई (70 कमरे)

द फर्न ब्रेंटवुड रिसॉर्ट मसूरी, सीरीज़ बाय मैरियट – मसूरी (72 कमरे)

एमानोरा द फर्न पुणे, सीरीज़ बाय मैरियट – पुणे (48 कमरे)

ई-स्क्वायर द फर्न पुणे, सीरीज़ बाय मैरियट – पुणे (55 कमरे)

द फर्न रेसिडेंसी पुणे, वुडलैंड, सीरीज़ बाय मैरियट – पुणे (87 कमरे)

द फर्न रेसिडेंसी राजकोट, सीरीज़ बाय मैरियट होटल – राजकोट (69 कमरे)

द फर्न रेसिडेंसी सोलापुर, सीरीज़ बाय मैरियट – सोलापुर (54 कमरे)

द फर्न विश्रांत रिसॉर्ट कामरेज-सूरत, सीरीज़ बाय मैरियट – सूरत (89 कमरे)

द फर्न वडोदरा, सीरीज़ बाय मैरियट – वडोदरा (72 कमरे)

क्षेत्रीय वास्‍तविकता, स्‍थायी हॉस्पिटैलिटी और मेहमानों पर ध्‍यान देने वाली डिजाइन को लेकर द फर्न ब्रांड की प्रतिबद्धता सीरीज़ बाय मैरियट के लिए बिल्‍कुल सही मैच है।

द फर्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, सीरीज़ बाय मैरियट में ठहरने वाले अतिथि निम्नलिखित की आशा कर सकते हैं:

ग्रैब एन गो ब्रेकफास्ट – सुबह जल्दी रवाना होने वाले मेहमानों के लिए अनुरोध पर उपलब्ध पैक्ड ब्रेकफास्ट बॉक्स, दिन की शुरुआत पूरी एनर्जी के साथ करने के लिए।

सिंगल लेडी ट्रैवलर रिकग्निशन – हमारी सिंगल महिला मेहमानों के लिए केंद्रित सुविधाओं का विशेष रूप से बनायाा गया सेलेक्‍शन, आगमन से पहले उनके कमरों में एक किट के रूप में रखी गई।

ईवनिंग डिलाइट – शाम के चॉकलेट्स/स्थानीय मिठाइयों के साथ टर्नडाउन सर्विस, और एक व्यक्तिगत गुडनाइट संदेश।

लैंप लाइटिंग सेरेमनी – एक खूबसूरत डस्‍की शाम का रिचुअल, जो प्रकृति की रिद्म का सम्मान करता है और अतिथियों को आराम करने के लिए आमंत्रित करता है।

हेल्दी स्लीप – हर रात बेडसाइड पर रखे गए भिगोए हुए बादाम और किशमिश, जीरा-इन्फ्यूज्ड पानी के साथ, एक आरामदायक नींद के लिए।

सुहेल कन्नमपिल्ली, मैनेजिंग डायरेक्टर, कॉन्सेप्ट हॉस्पिटैलिटी ने कहा, “द फर्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, सीरीज़ बाय मैरियट के लिए मिले रिस्‍पॉन्‍स ने सभी अपेक्षाओं को पार कर दिया है। हमारे पार्टनर होटलों का यह व्‍यवहार देखकर बहुत अच्‍छा लग रहा है। स्‍थायी हॉस्पिटैलिटी को लेकर हमारी प्रतिबद्धता, उद्योग की विकास के लिए बढ़ती भूख और मैरियट की मजबूत वितरण एवं प्रणालियों के बीच, हमें देश भर में सीरीज़ की उपस्थिति को तेजी से बढ़ाने की उम्‍मीद है।”

द फर्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, सीरीज़ बाय मैरियट के तहत सभी संपत्तियां मैरियट इंटरनेशनल के पुरस्कार-विजेता ट्रैवेल प्रोग्राम मैरियट बोनवॉय® में भाग लेती हैं – जो सदस्यों को नए होटलों और तथा मैरियट बोनवॉय के असाधारण होटल ब्रांड्स के पोर्टफोलियो में फैले अन्य होटलों और रिसॉर्ट्स में भी में उनके ठहरने के लिए पॉइंट्स कमाने की अनुमति देता है। मैरियट बोनवॉय ऐप के साथ, मेंबर्स पर्सनलाइजेशन और कॉन्‍टैक्‍टलेस अनुभव का आनंद लेते हैं, जो उन्हें पूरे सुकून के साथ यात्रा करने की अनुमति देता है।

सीरीज़ बाय मैरियट ने भारत में कॉन्‍सेप्‍ट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड कॉन्‍सेप्‍ट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड (सीएचपीएल) के साथ एक अनुबंध करके अपने शुरुआती लॉन्‍च का जश्‍न मनाया है। भारत मैरियट के लिए एक प्रमुख विकास बाजार है। सीजी हॉस्पिटैलिटी, बहु-राष्‍ट्रीय समूह सीजी कॉर्प ग्‍लोबल का हॉस्पिटैलिटी डिवीजन, की सीएचपीएल में बड़ी हिस्‍सेदारी है।

विस्‍तृत जानकारी और आरक्षण के लिए, कृपया यहां वेबसाइट देखें। तस्‍वीरें यहां डाउनलोड करें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button