
संविधान दिवस पर सामूहिक प्रस्तावना वाचन का आयोजन
पुणे इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में संविधान दिवस कार्यक्रम संपन्न
पुणे, विशाल सिंह
विद्यानगर स्थित पुणे इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में आज संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवादी, उपाध्यक्ष एड. रेनुका चलवादी, प्राचार्या स्मिता लोंढे, व्यवस्थापिका सायली शिंदे, उप-प्राचार्या जयश्री कदम, बिना कदम, ज्योति सचदेव, अश्विनी मोहिते, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हुलगेश चलवादी ने कहा कि छात्रों ने लोकतंत्र के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों को सुंदर रूप में आत्मसात किया है। भारत के संविधान का प्रत्येक शब्द बच्चों के मन में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के बीज बोता है — और यही मूल्य उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनते हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। साथ ही 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और निष्पाप नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


