
संविधान के संरक्षण के लिए बसपा वचनबद्ध – डॉ. हुलगेश चलवादी
‘संविधान सम्मान रैली’ ने पुणेकरों का ध्यान खींचा
पुणे, विशाल सिंह
विश्वरत्न, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने तल्लागाल के नागरिकों को विश्व का सबसे प्रगतिशील और सर्वसमावेशी संविधान देकर जीवन और अधिकारों की नई दिशा दी। इसी संविधान की रक्षा के लिए बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह वचनबद्ध है, ऐसा वक्तव्य बसपा के प्रदेश महासचिव और पश्चिम महाराष्ट्र ज़ोन के मुख्य प्रभारी डॉ. हुलगेश चलवादी ने दिया।

संविधान दिवस के अवसर पर बसपा की ओर से ‘संविधान सम्मान रैली’ का आयोजन किया गया। पुणे महानगरपालिका परिसर में स्थित हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज तथा क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिराव फुले के स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर रैली की शुरुआत हुई। ढोल–ताशों के गजर में संविधान की प्रस्तावना को ‘संविधान रथ’ में रखकर मनपा से लेकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

डेक्कन, बाजीराव रोड, टिलक रोड, लक्ष्मी रोड, चुना बाज़ार और पुणे कैंप होते हुए यह रैली पुणे स्टेशन स्थित डॉ. आंबेडकर स्मारक तक पहुँची। पूरे मार्ग में ‘संविधान रथ’ ने पुणेकरों का विशेष आकर्षण खींचा। स्मारक पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करते हुए और मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को श्रद्धांजलि देकर, राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन किया गया। इससे पहले बसपा पदाधिकारियों ने पुणे जिलाधिकारी को संविधान की प्रति भेंट की।
‘संविधान सम्मान रैली’ में प्रमुख रूप से उपस्थित—

मा. अशोकदादा गायकवाड (पुणे जिलाध्यक्ष), मा. बाप्पुसाहेब कुदळे (उपाध्यक्ष, पुणे जिला), मा. प्रविण वाकोड़े (महासचिव), पुणे जिला प्रभारी मा. अनिल त्रिपाठी, मा. विजय बेद, मा. अरुण गायकवाड, मा. परशुराम आरूणे, मा. सागर जगताप, मा. राम डावकर, मा. गणेश खंदारे, मा. धम्मदीप लगाडे, मा. प्रभाकर खरात, मा. बंशी रोकडे, मा. पी.आर. गायकवाड (पुणे जिला सदस्य), विधानसभा अध्यक्ष— मा. राजेंद्र राऊत (हडपसर), मा. मनोज कसबे (वडगावशेरी), मा. रत्नदीप जावळे (भोसरी) तथा मा. शिवाजी वाघमारे (उपाध्यक्ष,वडगावशेरी) आदि भारी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।



