पूणे

रुग्ण हक्क परिषद द्वारा संविधान उद्देशिका का सामूहिक वाचन

रुग्ण हक्क परिषद द्वारा संविधान उद्देशिका का सामूहिक वाचन

 

पुणे (विशाल समाचार): रुग्ण हक्क परिषद की ओर से भारतीय संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। पुणे स्टेशन स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सुबह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संविधान उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

परिषद के अध्यक्ष उमेश चव्हाण ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की 50 प्रतियां वितरित की गईं।

 

कार्यक्रम में परिषद के संस्थापक अध्यक्ष उमेश चव्हाण और पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त मिलिंद गायकवाड़ ने संविधान में दिए मूलभूत अधिकारों और मरीजों के अधिकारों के बीच के संबंध को प्रभावी ढंग से समझाया।

उमेश चव्हाण ने कहा, “मरीज को उपचार पाने का अधिकार, संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार का ही हिस्सा है।”

 

परिषद के सदस्यों ने रुग्ण हक्क आंदोलन को संविधान से मिलने वाली शक्ति पर मार्गदर्शनपर व्याख्यान प्रस्तुत किया। शहराध्यक्ष अपर्णा मारणे साठ्ये, गौरव चव्हाण, नितीन चाफळकर, आशिष गांधी, अमृता जाधव, रेखा वाघमारे, प्रभा अवलेलू, चित्रा साळवे सहित परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन हुआ। परिषद ने आगामी वर्षभर संविधान जागरूकता के साथ मरीज अधिकार जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button