
संविधान दिवस पर ‘वॉक फॉर संविधान’ रैली संपन्न
बार्टी की संविधान रैली में हजारों विद्यार्थी एवं नागरिकों की सहभागिता
पुणे (विशाल समाचार), संविधान दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था (बार्टी), सहायक आयुक्त समाजकल्याण कार्यालय तथा पुणे के संविधानप्रेमी नागरिकों के संयुक्त उपक्रमांतर्गत ‘वॉक फॉर संविधान’ रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार के हस्ते किया गया।
इस अवसर पर बार्टी के महासंचालक सुनील वारे, यशदा के उपमहासंचालक डॉ. मल्लिनाथ कलशेट्टी, अपर जिल्हाधिकारी एवं बार्टी विभागप्रमुख मारोती बोरकर, उपजिल्हाधिकारी अनिल कारंडे, उपायुक्त वृषाली शिंदे, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी शुभांगी पाटील, सहायक आयुक्त समाजकल्याण विशाल लोंढे, जिल्हा समाजकल्याण अधिकारी राधाकिशन देवढे, बार्टी के विभाग प्रमुख डॉ. बबन जोगदंड तथा विविध संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यालय–महाविद्यालयों के विद्यार्थी, महार रेजिमेंट के पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और भारतीय संविधान की उद्देशिका की प्रतिमाओं पर डॉ. पुलकुंडवार एवं श्री वारे ने पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। रैली में स्कूल के कई विद्यार्थी महापुरुषों की वेशभूषा में सम्मिलित हुए। अनेक छात्र संविधान जागरूकता से जुड़े फलक लेकर नारे लगाते हुए चले। ढोल–ताशों की गूंज और लेझीम पथक के निनाद के साथ वातावरण उत्साहपूर्ण बनला रहा।
‘वॉक फॉर संविधान’ रैली भिडेवाडा से आरंभ हुई। यह लाल महाल–दारूवाला पुल–फडके हौद–15 अगस्त चौक–जुना जिल्हा परिषद मार्ग से होते हुए पुणे स्टेशन परिसर में स्थित महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। यहां पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया गया तथा संविधान की उद्देशिका का वाचन सहायक आयुक्त विशाल लोंढे ने किया। सामुदायिक वाचन के साथ रैली का समापन हुआ।
रैली में शहर के प्रतिष्ठित नागरिक, महिलाएँ, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र, एनसीसी कैडेट, अधिकारी, बार्टी तथा सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में आए सभी मान्यवरों, अधिकारियों, नागरिकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार सतीश गायकवाड ने व्यक्त किया।



