
राज्य उत्पादन शुल्क भरारी पथक की कारवाई में 1 लाख से अधिक की बनावट देशी दारू बरामद
पुणे (विशाल समाचार), राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की भरारी पथक क्रमांक 3 द्वारा की गई कारवाई में 1,14,625 रुपये मूल्य का बनावट मद्यसाठा जप्त किया गया है।
मिली गुप्त जानकारी के आधार पर 25 नवंबर को खेड तालुका अंतर्गत नाणेकरवाडी हद्दीतील मुत्केवाडी में अवैध मद्य विक्री अड्डे पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान देशी दारू ‘पावर लाइन पंच’ की 180 मि.ली. व 90 मि.ली. क्षमतेतील कुल 644 बनावट सीलबंद बोतलें, विदेशी मद्य की 71 बनावट सीलबंद बोतलें, तथा बनावट दारू तैयार करने के साहित्य सहित कुल 1,14,625 रुपये का मुद्देमाल जप्त किया गया।
इस प्रकरण में अहमदसाब पठाण और हरीष ब्रिजेश कुमार चंद्रा को गिरफ्तार कर मे. प्रथम वर्ग न्याय दंडाधिकारी, खेड के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायालयीन कोठडी सुनाई और उन्हें येरवडा कारागृह, पुणे भेजा गया।
कार्रवाई में भरारी पथक क्रमांक 3 के निरीक्षक देवदत्त पोटे, दुय्यम निरीक्षक वाय. एम. चव्हाण, पी. ए. ठाकरे, सहाय्यक दुय्यम निरीक्षक एस. डी. साठे तथा जवान अमर कांबळे, अनिल दांगट, गिरीश माने, जगन्नाथ चव्हाण, जयदास दाते और वाहनचालक शरद हांडगर आदि अधिकारी-कर्मचारी सहभागी थे।
राज्य उत्पादन शुल्क अधीक्षक अतुल कानडे ने नागरिकों से अपील की है कि प्रतिबंधित, बनावट या गावठी मद्य निर्माण–विक्री संबंधी जानकारी मिलते ही तुरंत राज्य उत्पादन शुल्क विभाग से संपर्क करें, क्योंकि इस अवैध व्यवसाय से शासन के महसूल का भारी नुकसान होता है।


