पूणे

सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने किया स्वास्थ्य कार्ड विवरण।

सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने किया स्वास्थ्य कार्ड वितरण।

 

सीतामढ़ी विशाल समाचार। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के निर्देशानुसार सीतामढ़ी जिले में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के नेतृत्व में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अंतर्गत नियोजित एवं कार्यरत आईटी प्रबंधक, आईटी सहायक तथा कार्यपालक सहायक कर्मियों को Group Health Insurance योजना के तहत Health Card वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी द्वारा SBI General Insurance के साथ हुए एमओयू के अनुसार राज्यभर में कार्यरत संविदाकर्मियों तथा कार्यपालक सहायकों को स्वास्थ्य बीमा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में सीतामढ़ी जिले में भी स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने कहा कि यह स्वास्थ्य कार्ड सभी कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच सिद्ध होगा। इस अवसर पर आईटी प्रबंधक, आईटी सहायकों और कार्यपालक सहायकों ने स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button