
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने SIR प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
इटावा विशाल समाचार: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अमीन, लेखपाल एवं नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ एस0आई0आर के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने कहा कि 2025 में जो मतदाता हैं, उसकी जांच की जाए एवं 2003 में जिसका नाम है, उसकी भी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि 16 जगहों पर कैम्प लगाया जाएगा, जो भी नगरवासियों द्वारा गणना प्रपत्र नहीं भरा गया है, वह तत्काल गाड़ना प्रपत्र भरकर बी0एल0ओ0 को जमा कर दें। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने के लिए तीन दिन शेष बचे हैं, जो मतदाता गणना प्रपत्र भरकर नहीं देंगे उनका नाम बी0एल0ओ0 सूची में दर्ज नहीं किया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया कि एक मतदाता एक ही जगह से अपना गणना प्रपत्र भरे, जो मतदाता दो जगहों से गणना प्रपत्र भरेगा उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बी0एल0ओ0 के पास कुछ ऐसे मतदाता हैं, जो कि बी0एल0ओ0 के खोजने से नहीं मिल रहे हैं इसलिए सभी मतदाताओं से अपील है कि अपना गणना प्रपत्र भरकर बी0एल0ओ0 से संपर्क कर तत्काल जमा करें अन्यथा कि स्थिति में मतदाता सूची में नाम नहीं होगा।
बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, अमीन, लेखपाल एवं नगर पालिका के कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।


