पूणेरिपोर्ट

फर्जी ई-चालान संदेशों से सावधान – क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) पुणे की नागरिकों को चेतावनी

फर्जी ई-चालान संदेशों से सावधान – क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) पुणे की नागरिकों को चेतावनी

 

पुणे, विशाल समाचार: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) पुणे के नाम पर नागरिकों को फर्जी ई-चालान लंबित होने का दावा करते हुए नकली SMS और व्हॉट्सएप संदेश भेजे जाने की घटना सामने आई है। इन संदेशों के माध्यम से वाहनधारकों को पहचान सत्यापन के बहाने “Vahun Parivahan” या अन्य अज्ञात ऐप डाउनलोड करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। वाहनधारकों से मिली शिकायतों में यह स्पष्ट हुआ है कि ऐसे सभी संदेश पूरी तरह फर्जी हैं।

इन फर्जी संदेशों में प्रायः इस तरह का कंटेंट देखा जा रहा है—

“Dear Vehicle Owner/Driver, This is to inform you that you have been issued a traffic challan… To confirm your identity, please install Vahun Parivahan app… Regards RTO OFFICE”

RTO पुणे ने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा जारी किया जाने वाला वास्तविक ई-चालान संदेश बिल्कुल अलग होता है। RTO का आधिकारिक संदेश इस प्रकार होता है—

“MH12XXXXXX was found in public place with violation of MV Act, 1988. Kindly see the notice https://rtomh.in/print?id=Gka5JFm and pay fine amount. – RTO Pune”

नागरिकों से अपील

किसी भी संदिग्ध या फर्जी संदेश में दी गई लिंक न खोलें और न क्लिक करें।

ऐसे संदेशों को तुरंत नजरअंदाज करें।

यदि किसी प्रकार की ठगी या साइबर फraud की आशंका हो तो तुरंत संबंधित साइबर पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज करें।

केवल प्रमाणित और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को ही मानें।

RTO पुणे ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की फर्जीवाड़ा गतिविधि से बचने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button