रीवा

अलाव और रैन बसेरा की तत्काल व्यवस्था करें – कलेक्टर मऊगंज

अलाव और रैन बसेरा की तत्काल व्यवस्था करें – कलेक्टर मऊगंज

 

मऊगंज विशाल समाचार: . कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अलाव और रैन बसेरे की तत्काल व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। नईगढ़ी, हनुमना और मऊगंज नगरीय क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजार, बस स्टैण्ड आदि में तत्काल अलाव की व्यवस्था करें। धान उपार्जन केन्द्रों और खाद वितरण केन्द्रों में भी बड़ी संख्या में किसान आते हैं इनमें भी अलाव की समुचित व्यवस्था करें। कोई भी निराश्रित व्यक्ति इस भीषण ठण्ड में खुले आसमान में न रहे। नगर पंचायत का दल नगर का नियमित रूप से भ्रमण करें यदि कोई व्यक्ति खुले आसमान के नीचे निराश्रित पाया जाय तो उसे तत्काल रैन बसेरे में रहने की व्यवस्था करें। रैन बसेरे में अलाव, कम्बल, विस्तार, पानी, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था करें। मानवीय दृष्टिकोण से सेवाभाव से समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button