
गीता महोत्सव आयोजन स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मऊगंज विशाल समाचार: गीता जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय मऊगंज में अन्र्तराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन एक दिसंबर को किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत गीता के अध्याय 15 का सस्वरपाठ किया जायेगा। अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय एवं डिप्टी कलेक्टर पवन गोरैया ने शहीद केदारनाथ महाविद्यालय ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।


