रीवा

मऊगंज में 415256 गणना पत्रक हुए डिजिटाइज

मऊगंज में 415256 गणना पत्रक हुए डिजिटाइज

मऊगंज जिले में 86.55 प्रतिशत हुआ गणना पत्रक डिजिटाइजेशन

 

मऊगंज विशाल समाचार. निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मऊगंज जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक के माध्यम से मतदाताओं का सत्यापन करके जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं। गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन में तेजी आई है। जिले में 29 नवम्बर को शाम 4 बजे तक 415256 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। यह कुल लक्ष्य का 86.55 प्रतिशत है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने बताया कि जिले में कुल 479769 मतदाता दर्ज हैं। अब तक विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 202009 तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 248338 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। अब तक विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 87.29 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 85.87 प्रतिशत गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। बीएलओ को सहयोग देने के लिए ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ता को तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button