गीता महोत्सव का आयोजन आज कालेज ग्राउण्ड में
मऊगंज विशाल समाचार: गीता जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय मऊगंज में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन एक दिसंबर को किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत गीता के अध्याय 15 का सस्वरपाठ किया जायेगा। यह कार्यक्रम शहीद केदारनाथ महाविद्यालय ग्राउण्ड में आयोजित किया गया है
।

