मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में गणना फार्म अब 11 दिसम्बर तक जमा होंगे
मऊगंज विशाल समाचार. निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया एसआईआर में फार्म जमा करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। अब मतदाता गणना फार्म 11 दिसम्बर तक जमा किए जा सकेंगे। इससे पूर्व यह तारीख 4 दिसम्बर तय थी। आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 नवम्बर को जारी की जाएगी। ड्राफ्ट जारी होने के बाद 15 जनवरी तक दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराई जा सकेंगी। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी 16 दिसम्बर से 7 फरवरी तक आपत्तियों पर फैसला लेंगे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी को किया जाएगा।


