पूणे

मंचर में 73 वर्षीय अम्मा ने किया सबसे पहले मतदान, बिबटिया की दहशत के बीच दिया लोकतंत्र मजबूत करने का संदेश

मंचर में 73 वर्षीय अम्मा ने किया सबसे पहले मतदान, बिबटिया की दहशत के बीच दिया लोकतंत्र मजबूत करने का संदेश

 

पुणे सोहन सिंह: नगरपरिषद एवं नगरपंचायत चुनाव के लिए जिले में आज मतदान जारी है। इसी दौरान मंचर नगरपंचायत क्षेत्र में एक प्रेरक उदाहरण सामने आया, जहाँ 73 वर्षीय अलका दोशी ने बिबटिया की दहशत के बावजूद निर्भय होकर मतदान केंद्र पहुँचकर सबसे पहले मतदान किया।

 

अलका दोशी ने प्रभाग संख्या 4 के अंतर्गत जिल्हा परिषद शाला, लोंढेमळा मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह पहुँचकर अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि “देश की लोकतंत्र व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डरने की नहीं, आगे आने की जरूरत है। हर मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए।”

 

श्रीमती दोशी ने कहा कि मतदान करना नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी भी है। उन्होंने बताया कि “मत देकर हम अपने प्रतिनिधियों से विकास कार्यों की अपेक्षा कर सकते हैं। लोकतंत्र के लिए हमें आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

 

अलका दोशी के इस साहसिक कदम ने अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरक संदेश दिया है और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button