रीवा

संयुक्त कलेक्टर ने जनसुनवाई में 30 आवेदकों की सुनीं समस्याएं

संयुक्त कलेक्टर ने जनसुनवाई में 30 आवेदकों की सुनीं समस्याएं

 

 

मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी ने 30 आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सभागार में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय मऊगंज के शिक्षक शंखलाल पटेल ने क्रमोन्नति संबंधी राशि भुगतान कराए जाने का आवेदन देते हुए कहा कि एक किस्त का भुगतान कर दिया गया लेकिन एक किस्त का आज तक भुगतान नहीं किया गया। नईगढ़ी तहसील के मौलिया गांव निवासी भुअर कोल ने बारिश में क्षतिग्रस्त हुए घर का मुआवजा भुगतान कराए जाने का आवेदन दिया। इसी गांव के निवासी भैयालाल कोल ने जमीन का नक्शा फीडिंग कराए जाने का आवेदन दिया। पटेहरा गांव निवासी मनवहोर यादव ने नक्शा तरमीन कराए जाने का आवेदन दिया। बेला भाटन गांव निवासी इष्टदेव तिवारी ने ग्राम पंचायत मटियरा के सरपंच एवं सचिव की वित्तीय अनियमितताओं के जांच उपरांत गठित जिला स्तरीय दल से सहायक यंत्री आरपी मिश्र को अलग किए जाने संबंधी आवेदन दिया। राम शिरोमणि पटेल निवासी चंदेह ने सीमांकन एवं नक्सा तरमीम तो हनुमना तहसील अंतर्गत गौरी गांव वासियों ने रास्ते से जर्जर पेड़ को कटवाए जाने संबंधी आवेदन दिया। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button