मऊगंज में 90.12 प्रतिशत गणना पत्रक हुए डिजिटाइज
मऊगंज विशाल समाचार. निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मऊगंज जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिले में 2 दिसम्बर को शाम 4 बजे तक 432388 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। यह कुल लक्ष्य का 90.12 प्रतिशत है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने बताया कि जिले में कुल 479769 मतदाता दर्ज हैं। अब तक विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 209288 तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 223100 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 90.43 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 89.83 प्रतिशत गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
