उप मुख्यमंत्री आज करेंगे होमगार्ड परेड का निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री आज होमगार्ड स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
रीवा विशाल समाचार. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 6 दिसम्बर को होमगार्ड स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे होमागर्ड परेड मैदा पहुंचकर परेड की सलामी लेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद होमगार्ड जवानों द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री समारोह में होमगार्ड स्थापना दिवस संदेश का वाचन करेंगे तथा मेधावी विद्यार्थियों एवं होमगार्ड जवानों को पुरस्कृत करें। उप मुख्यमंत्री होमगार्ड परिसर में निर्मित नवीन सैनिक बैरक का लोकार्पण भी करेंगे।

