
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. जिले भर में 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आयोजित समारोह में देश की रक्षा के लिए अपने प्रेणा का बलिदान करने वाले शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। भूतपूर्व सैनिकों तथा सैनिक विधवाओं के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का प्राकृतिक चिन्ह देकर सहयोग राशि प्राप्त की गयी। इस संबंध में जिला कल्याण सैनिक अधिकारी सेवानिवृत्त ले. कर्नल पी. गंगा ने बताया कि झण्डा दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालयों को झण्डे का वितरण किया जा रहा है। इसके वितरण से प्राप्त सहयोग राशि पूर्व सैनिकों के कल्याण में खर्च की जाती है। सैनिकों के कल्याण के लिए कोई भी व्यक्ति चेक अथवा ड्राफ्ट के माध्यम से सहयोग राशि दे सकता है। सचिव सैनिक कल्याण स्पेशल फण्ड के बैंक खाता क्रमांक 0423104000032559 आईएफएससी कोड आईबीकेएल0000423 आईडीआई बैंक जान टावर रीवा में भी दे सकता है। सैनिक कल्याण के लिए दी गयी पूरी राशि सौ प्रतिशत आयकर से मुक्त रहती है। रीवा जिले को इस वर्ष 9 लाख 77 हजार 700 रूपये सहयोग राशि एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया है। सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालय प्रमुखों तथा आमजनता से सैनिकों के कल्याण् के लिए सशस्त्र देना झण्डा दिवस की सहयोग राशि देने का अनुरोध है।

