मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण संबंधी बैठक आज
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में 8 दिसंबर को दोपहर बाद 3 बजे से समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी देगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

