पुनर्रचित मौसम आधारित फल फसल बीमा योजना; 15 दिसंबर तक बढ़ी अंतिम तिथि
पुणे विशाल सिंह
आंबिया बहार 2025-26 के अंतर्गत पुणे संभाग के अहमदनगर और पुणे जिलों में संतरा फसल के लिए पुनर्रचित मौसम आधारित फल फसल बीमा योजना लागू की जा रही है। तकनीकी कारणों के चलते कई किसान बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in पर पंजीकरण नहीं कर पा रहे थे।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संतरा फसल के लिए दोनों जिलों में बीमा योजना में सहभागिता की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर 2025 कर दी गई है।
अधीक्षक कृषि अधिकारी विजयकुमार राऊत ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाते हुए बीमा पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

