उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में शेड निर्माण के लिए 3.60 करोड़ रूपये प्रदान करने की स्वीकृति दी
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हिनौती गौधाम में शेड निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 3.60 करोड़ रूपये प्रदान करने की स्वीकृति दी है। उन्होंने कलेक्टर रीवा को तदनुसार आवश्यक प्रकलन तैयार कर शासन स्वीकृति हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।


