
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण करायें – कलेक्टर
धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें – कलेक्टर संजय जैन
मऊगंज आलोक कुमार तिवारी. कलेक्टर कार्यालय मऊगंज में आयोजित टीएल पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण करायें तथा 50 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों का तत्परतापूर्वक निराकरण करें। कार्यालय प्रमुख आवेदकों से स्वयं चर्चा करें तथा लंबित प्रकरणों में लेबल तीन में लंबित आवेदनों के निराकरण में विशेष ध्यान दें।
बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनायें। मऊगंज एवं हनुमना में स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि मरीजों को स्वास्थ्य केन्द्रों में समुचित उपचार मिले तथा उनकी नि:शुल्क जांच हो। कलेक्टर ने विकासखण्ड स्तर तक ई-आफिस के माध्यम से फाइलों के संचालक के निर्देश दिये। उन्होंने वनाधिकार के दावे प्रस्तुत करने तथा भू आवंटन में तत्परता बरतने के निर्देश एसडीएम को दिये।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्थापित धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें रहें तथा किसानों को धान विक्री में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने जिले में लखपति दीदी कार्यक्रम में न्यून प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की तथा इसमें तत्काल सुधार के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव में सभी तैयारियाँ व व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह आयोजन की आगामी तिथियों में सभी व्यवस्थायें दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर ए.पी. द्विवेदी, एसडीएम राजेश मेहता, एसडीएम रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर पवन गुरैया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
