रीवा

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता: जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 11 दिसम्बर को दोपहर 2.30 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गयी है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल करेंगी। बैठक में जिला पंचायत की स्थाई उप समितियों द्वारा पारित प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित एकल और समूह नलजल योजनाओं के कार्यों, नईगढ़ी माइक्रो सिंचाई परियोजना तथा त्योंथर फ्लो सिंचाई परियोजना एवं बहुती सिंचाई परियोजना की प्रगति के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने समिति के सभी सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button