कलेक्टर आज करेंगी आजीविका मिशन की समीक्षा
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल 11 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा करेंगी। बैठक में आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत महिला स्वसहायता समूहों के कार्यों, ऋण वितरण की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


