
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) का ‘संकल्प मेळावा’ 21 दिसंबर को
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले सहित मित्रपक्षों के नेता देंगे मार्गदर्शन
पुणे विशाल समाचार। पुणे महानगर पालिका के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा मनपा चुनाव के इच्छुक उम्मीदवारों में उत्साहवर्धक वातावरण निर्माण करने के उद्देश्य से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की ओर से ‘संकल्प मेळावा’ आयोजित किया गया है। यह मेळावा 21 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजे अहिल्या आश्रम मैदान, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महाविद्यालय, नाना पेठ, पुणे में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी एक पत्रकार परिषद में दी गई।
पत्रकार परिषद में पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष संजय सोनवणे, प्रदेश सचिव बाळासाहेब जानराव, अशोक कांबळे, अशोक शिरोळे, महेंद्र कांबळे, महिपाल वाघमारे, शाम सदाफुले, महिला शहराध्यक्ष हिमाली कांबळे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले करेंगे। मित्रपक्षों की ओर से केंद्रीय नागरी उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ, उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री माधुरी मिसाळ तथा महायुती के विधायक प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। रिपब्लिकन पार्टी के केंद्रीय सरचिटणीस अविनाश महातेकर और प्रदेशाध्यक्ष राजाभाऊ सरोदे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मेळावा सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियां गठित की गई हैं और पुणे शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों व शाखाओं में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच, मंडप और पार्किंग की तैयारियां जोरों पर हैं।
पार्टी की चुनावी प्रक्रिया के तहत 11 से 13 दिसंबर 2025 तक इच्छुक उम्मीदवारों के लिए फॉर्म वितरण एवं स्वीकृति की व्यवस्था की गई है। पिछली महापालिका चुनावों में भाजपा–आरपीआई महायुती की ओर से संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा गया था, जिसमें आरपीआई के पांच नगरसेवक चुने गए थे। महायुती शासनकाल में आरपीआई को अलग गट की मान्यता, कार्यालय, तीन उपमहापौर पद, दो प्रभाग समिति अध्यक्ष पद तथा स्थायी समिति सदस्यता मिली थी। महापालिका मुख्य प्रवेशद्वार पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी।
इन्हीं सकारात्मक अनुभवों के आधार पर आगामी चुनाव भी महायुती के साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया गया है तथा भाजपा से 20 सीटों की मांग की गई है। पार्टी ने इस चुनाव में दोहरे अंक (दो-अंकीय संख्या) में नगरसेवक चुनकर लाने का संकल्प इस मेळाव्यात करने की घोषणा की है।

