वनाधिकार समिति की बैठक आज
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में 12 दिसम्बर को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे आरंभ होगी। बैठक में वनाधिकार अधिनियम के तहत अमान्य दावों तथा नए दर्ज प्रकरणों पर विचार किया जाएगा। समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

