रीवा

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का काम आज ही पूरा करें – कलेक्टर

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का काम आज ही पूरा करें – कलेक्टर

बीएलओ ऐप के माध्यम से शेष मतदाताओं का सत्यापन कराएं – कलेक्टर

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बाणसागर सभागार में आयोजित गूगल मीट के माध्यम से मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य आज ही पूरा करें। मृत मतदाता, स्थाई रूप से शिफ्टेड तथा शेष मतदाताओं की सूची उपलब्ध है। पिता के नाम की स्पेलिंग अथवा सरनेम के कारण मिसमैच मतदाताओं की जानकारी भी बीएलओ ऐप के नए माड्यूल में उपलब्ध है। सभी रिटर्निंग आफीसर बीएलओ की बैठक करके ऐप के माध्यम से मतदाताओं की जानकारी ठीक कराएं। कई मतदाताओं के नाम के साथ 2025 की सूची में सरनेम दर्ज है। जबकि 2003 की सूची में उनके या उनके माता-पिता के नाम के साथ सरनेम दर्ज न होने से उन्हें ऐप मिसमैच दिखा रहा है। इन्हें ठीक करने की सुविधा उपलब्ध है। प्रत्येक मतदान केन्द्र में ऐसे मतदाताओं की संख्या 50 से अधिक नहीं होगी। इस कार्य को तत्परता से पूरा कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में शेष बचे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री दो दिवस में अनिवार्य रूप से करा दें। सभी तहसीलदार पटवारियों को किसानों की सूची देकर ऑनलाइन ई केवायसी दर्ज कराएं। किसान यदि किसान सम्मान निधि की राशि ले रहा है लेकिन ई केवायसी नहीं करा रहा है तो 14 दिसम्बर के बाद उसका नाम पोर्टल से पृथक करें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस आशीष दुबे शेष मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया की बिन्दुवार जानकारी दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक उपस्थित रहे। सभी रिटर्निंग आफीसर तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर गूगल मीट से बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button