नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा आज
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर की कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया है कि प्रवेश परीक्षा रीवा और मऊगंज के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 20 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, एक नीला या काला बाल प्वाइंट पेन और राइटिंग पैड लेकर आना अनिवार्य है। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की अधिकृत वेबसाइट सीबीएसईआईटीईएमएस डॉट एनआईसी डॉट इन से डाउनलोड कर सकते हैं।


