जनजातीय कार्य विभाग अन्तर्गत संचालित संस्थाओं में अधिकारियों, कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य – कलेक्टर
रीवा विशाल समाचार संवाददाता: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिये कि जनजातीय कार्य विभाग अन्तर्गत संचालित आश्रम, विद्यालय तथा छात्रावास में अधिकारियों, कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थित के बाद ही वेतन आहरण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा शिक्षकों व अन्य पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य की गई है अत: इसका पालन सुनिश्चित कराया जाय।

