प्रभारी मंत्री आज आएंगे रीवा
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. रीवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण तथा श्रम विभाग 13 दिसम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। प्रभारी मंत्री 13 दिसम्बर को सुबह 6.30 बजे सतना रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के बाद सुबह 9.30 बजे पूर्व विधायक स्व. शंकरलाल तिवारी के निज निवास जाकर श्री तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। प्रभारी मंत्री सुबह 9.45 बजे सतना से प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे रीवा पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रभारी मंत्री बैठक के बाद दोपहर 12 बजे कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम पहुंचकर रेवा फिल्म फेस्टो 2025 में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर एक बजे ईकोपार्क में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरकार की दो वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 1.45 बजे कार द्वारा रीवा से सोनभद्र उत्तरप्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे।

