उप मुख्यमंत्री आज आएंगे रीवा
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 13 दिसम्बर को सुबह 8 बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11 बजे सागर पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री सागर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर एक बजे से आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। उप मुख्यमंत्री जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होने के बाद मेडिकल कालेज सागर के निर्माणाधीन इकाईयों एवं वार्डों का निरीक्षण करेंगे। उप मुख्यमंत्री शाम 5 बजे सागर से प्रस्थान कर रात 11 बजे रीवा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

