प्रभारी मंत्री पत्रकार वार्ता में आज देंगे सरकार की उपलब्धियों की जानकारी
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग 13 दिसम्बर को पत्रकार वार्ता में सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शासन की विकास योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी देंगे। पत्रकार वार्ता दोपहर एक बजे से ईको पार्क रीवा आयोजित की गई है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादक, ब्यूरो प्रमुख तथा जिला प्रतिनिधियों से पत्रकार वार्ता में शामिल होने का अनुरोध किया है।
