Uncategorized

बास्केटबॉल में ध्रुव ग्लोबल स्कूल को ट्रिपल सफलता 

बास्केटबॉल में ध्रुव ग्लोबल स्कूल को ट्रिपल सफलता 

 

पुणे, विशाल सिंह: नांदे स्थित ध्रुव ग्लोबल स्कूल की बास्केटबॉल टीम ने इस साल के जिला परिषद और जोनल प्रतियोगिता में कौशल और टीम स्पिरिट के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल सफलता हासिल की है. उन्होंने लडकों की अंडर १७ कैटेगरी में कांस्य पदक, लडकियों की अंडर-१४ कैटेगरी में जिलास्तरीय विजेतापद और लडकियों की अंडर-१४ जोनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता. साथ ही ध्रुव ग्लोबल स्कूल की खिलाडी जुई गोडबोले को स्टेट सिलेक्शन टेस्ट के लिए चुना गया है. इस सफलता के लिए ध्रुव ग्लोबल स्कूल के संचालक यशवर्धन मालपाणी और प्रिंसिपल संगीता राउतजी ने सभी खिलाडियों और कोच को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

जिला क्रीडा कार्यालय अकलूज की ओर से सांगोला में आयोजित जिला परिषद और जोनल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक खत्म हो गई. इसमें पुणे डिवीजन के ७ विजेता टीमों ने हिस्सा लिया. धु्रव ग्लोबल स्कूल की अंडर १७ लडकों की टीम ने कडी मेहनत और शानदार पासिंग के दम पर जिला स्तर पर कांस्य पदक जीता. टीम में श्रीहरि पवित्रकार, श्रेयस अय्यर, निशांत पी., नील कोलतेे, अयान परमान, प्रणाली घोषाल और सिद्धांत दिघे आदि खिलाडी थे.

 

अंडर-१४ लडकियों की टीम ने जिला स्तरीय खिताब जीता. इस टीम मेंं जुई गोडबोले, अनया जैन, नेओराह माम, ईशा नरगुंदे, दिया सूद, अन्वी बांग, तन्वी कोर्लेपर, अन्वी पोखरकर, अदिति सटले और हादिनी द्रविड ने शानदार प्रदर्शन किया. इस टीम ने जिला स्तरीय खिताब जीता और जोनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुई. उन्होंने अंडर-१४ लडकियों के जोनल टूर्नामेंट में भी कांस्य पदक ल जीता. हाल ही में सोलापुर में हुए जोनल टूर्नामेंट में इस टीम ने अहमदनगर की टीम को सिर्फ ३ पाँइट से हराकर कांस्य पदक जीता. इस टीम की जुई गोडबोले को स्टेट सिलेक्शन टेस्ट के लिए चुना गया है. यह सिलेक्शन ध्रुव ग्लोबल स्कूल के लिए गर्व की बात है.

कोच पूनम बूटी और संकेत कुंभार के मूल्यवान गाइडेंस और प्रेरणा देने वाली कोचिंग का ध्रुव ग्लोबल स्कूल की तीनों टीमों की सफलता में बड़ा योगदान हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button