मैन्युअल स्कैवेजिंग की निगरानी समिति की बैठक आज
रीवा विशाल समाचार. मैन्युअल स्कैवेजिंग की जिला स्तरीय सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक 29 दिसम्बर को आयोजित की गई है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे आरंभ होगी। प्रभारी जिला संयोजक रूचि तिवारी ने समिति के सदस्यों तथा संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।



