मऊगंज में गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक 7 को
मऊगंज विशाल समाचार: कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में 7 जनवरी को कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में टीएल पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक सुबह 11 बजे से आरंभ होगी। बैठक में आगामी 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने सभी संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

