मऊगंज में लक्ष्य से अधिक हुई खनिज राजस्व की प्राप्ति, मऊगंज में 1.23 करोड़ खनिज राजस्व प्राप्त
मऊगंज विशाल समाचार. नवगठित मऊगंज जिले में खनिज प्रमुख उद्योग है। फर्शी पत्थर तथा अन्य खनिजों से जिले को लगातार आय प्राप्त हो रही है। खनिज विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व की प्राप्ति की गई है। इस संबंध में कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने बताया कि खनिज विभाग को दिसम्बर माह के लिए एक करोड़ 22 लाख रुपए के खनिज राजस्व का लक्ष्य दिया गया था। इसके विरूद्ध खनिज विभाग ने 31 दिसम्बर तक एक करोड़ 23 लाख 53 हजार 327 रुपए का खनिज राजस्व प्राप्त किया है। खनिज विभाग द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में 6 करोड़ 5 लाख रुपए का खनिज राजस्व प्राप्त किया गया है। खनिज, पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, भण्डारण और परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

